Visitors have accessed this post 1437 times.
सिकंदराराऊ : मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में होली उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान सभी कक्षाओं के बच्चों तथा शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। कार्यक्रम के दौरान खानपान की भी व्यवस्था की गई। अध्यक्षता प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया ।
प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार होली देशभर में मस्ती और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह आपसी सौहार्द एवं सद्भाव का त्यौहार है। पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन दुल्हैंडी खेली जाती है। इसमें सभी अपनी-अपनी टोलिया बनाकर एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर, गले मिलकर होली की शुभकानाएं देते हैं और स्पेशल गुंजिया की मिठाई एक-दूसरे को खिलाते है। केमिकल रंगों का प्रयोग न करें । गुलाल से ही होली खेलें, जिससे कि शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा ,किशन उपाध्याय, विशाल पचौरी , उत्कर्षवर्ती पाठक, माधुरी चतुर्वेदी , निशा नाज, निशा शर्मा अनम मलिक ,निशा खान, प्रगति गुप्ता, कुलसुम ,अनुराधा, खुशबू गुप्ता आज मौजूद रहे।
![]()
यह भी देखें :-









