Visitors have accessed this post 379 times.
पुरदिलनगर: कस्बा पुरदिलनगर में होली के उपलक्ष में दो दिवसीय फूलडोल मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विराट कुश्ती दंगल भव्य झांकियों के साथ डोला निकाला जाएगा।
मेला कमेटी से प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा । जिसमें दूरदराज से आकर पहलवान शक्ति का प्रदर्शन करेगे और इसी दिन शाम को ही भव्य मेले का आयोजन माता मंदिर मोहल्ला गढ़ से किया जाएगा। जिसमें दर्जनों भव्य झांकियां शामिल होंगी। इसी दिन रात को ब्राह्मणपुरी धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और शनिवार को दिन मे कुशती दंगल का आयोजन तथा रात को पुलिस चौकी चौराहे पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र आर्य ने दी है।
![]()
यह भी देखें :-









