Visitors have accessed this post 138 times.

सिकंदराराऊ : स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं नव वर्ष महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजवीर दीक्षित प्रांतीय ग्राम विकास संरक्षक ब्रज प्रांत अध्यक्ष राजेश भारद्वाज एवं प्रवीण कुमार वाकडे ने आद्य सरसंघचालक डॉ हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता ने कहा आज का दिन नव वर्ष का दिन है। यह एक पावन सृष्टि के प्रारंभ दिवस है। आज के ही दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना ,आर्य समाज की स्थापना ,संत झूलेलाल की जयंती, भगवान राम , शकारि विक्रमादित्य , युधिष्ठिर का राज्य तिलक , शक्ति की उपासना का दिवस प्रारम्भ । महाराष्ट्र में नव वर्ष प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा के नाम से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज के ही दिन संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल 1889 को बलराम पंत के ब्राह्मण परिवार में हुआ। आप जन्मजात से ही राष्ट्रभक्त मेधा मेधावी रहे बाल्यावस्था में प्राइमरी शिक्षा प्राप्त करते समय विद्यालय में रानी विक्टोरिया के शासन के शासन में कॉलेज में प्रसाद का वितरण किया गया। आपने उस प्रसाद को खाया नहीं डस्टबिन में डाल दिया। जब आप मैट्रिक की पढ़ाई कर रहे थे, उस समय अपने विद्यालय के छात्रों का नेतृत्व करके वंदे मातरम से निरीक्षक का स्वागत किया। इस कारण से विद्यालय को 1 माह तक बंद कर दिया गया। उसके पश्चात आप अपने मामा के घर रहकर शिक्षा प्राप्त की उसके तत्पश्चात आप कोलकाता जाकर मेडिकल की पढ़ाई करके वापस नागपुर आकर सामाजिक कार्य में लग गए। परिवार की दयनीय स्थिति होने पर भी आपने कोई व्यवसाय नहीं किया। हिंदू समाज के संगठन के लिए आपने सन 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

vinay

यह भी देखें :-