Visitors have accessed this post 803 times.
सिकंदराराऊ : अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर में धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। युवाओं का उत्साह चरम पर था, जो नीले परचम हवा में लहरा रहे थे और गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जिससे समूचा वातावरण बाबा साहब के जयकारों से गुंजायमान हो गया।प्रभात फेरी जीटी रोड स्थित बौद्ध विहार से शुरू होकर नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खा, दमदपुरा, गौसगंज, नौरंगाबाद , पुरानी तहसील, नगला शीशगर , जीटी रोड, पुरदिलनगर होती हुई आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीके पवन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भगवान बौद्ध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।
प्रभात फेरी में बिंबसार एडवोकेट, मुनेश नारायण, अवनीश मौर्य , रंजीत सिंह , पृथ्वी पाल सिंह, विजेंद्र सिंह जाटव, संजीव गौतम , ललित स्वामी पवन, निखिल स्वामी पवन, देवेंद्र सिंह, विजय सिंह पेंटर , अनिल पेंटर , ललित सभासद , आनंद जाटव, समाज प्रिय रत्न, धर्मेंद्र जाटव , जितेंद्र चौधरी, बबलू यादव, मनोज पंडित, नीरज वैश्य आदि मौजूद रहे।
![]()
यह भी देखें :-









