Visitors have accessed this post 140 times.

सिकंदराराऊ : नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन तहसील परिसर में अधिकांश समय सन्नाटा पसरा रहा। कुछ पर्चे खरीदे गए लेकिन पहले दिन कोई नामांकन जमा नहीं हुआ।
नगर निकाय के चुनाव में सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु कुल चार पर्चे खरीदे गए। पंकज गुप्ता पुत्र रजनीकांत गुप्ता निवासी रोशनगंज , प्रबुद्ध शैलानी पुत्र चंद्रपाल शैलानी , शायरा बेगम पत्नी मोहम्मद मुशीर कुरेशी, मोहम्मद मुशीर कुरैशी पुत्र हबीब कुरेशी निवासी सराय उम्दा बेगम ने नामांकन पत्र खरीदा वही पुरदिलनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु तीन पर्चे खरीदे गए। हाजी गुलाम अहमद पुत्र रफत उल्लाह खान , श्रीकांत शर्मा पुत्र सुशील कुमार , सुनहरी लाल पुत्र नेत्रपाल सिंह ने पर्चे खरीदे ।
नगर पंचायत हसायन अध्यक्ष पद हेतु चार पर्चे खरीदे गए। मुस्तफा बेगम पत्नी जाहिद अली, मोहम्मद जाहिद अली व सर्वेश देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद व अर्चना यादव पत्नी पार्थ यादव ने पर्चे खरीदे। सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद में 25 वार्डों के सभासद पद हेतु 34 पर्चे खरीदे गए। हसायन नगर पंचायत के वार्डों के कुल 6 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत पुरदिलनगर के वार्डों के लिए 29 पर्चे खरीदे गए।

 

vinay

यह भी देखें :-