Visitors have accessed this post 407 times.

आगरा : विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट और निखिल प्रकाशन समूह द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2023 को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बागला अस्पताल के फिजीशियन डॉ वरुण चौधरी अंतरिक्ष को राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया। विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर आगरा के यूथ होस्टल में आयोजित सम्मान समारोह में पूरे भारत वर्ष के साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था।

कुम्भमेला 2013 प्रयागराज पर आधारित अपने यात्रा वृत्तान्त “कुम्भमेला: एक डॉक्टर की यात्रा” पुस्तक से साहित्यिक गलियारों में सुर्खियां बटोरने वाले डॉ वरुण दिव्यदृष्टि, नारी और हौसला जैसी कई लोकप्रिय कविताएं लिख चुके हैं। डॉक्टर साहब का पैन नेम अंतरिक्ष भी बहुत लोकप्रिय है।