Visitors have accessed this post 795 times.

पुरदिल नगर : शुक्रवार की नमाज को जुमा अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें सभी लोग मस्जिद पहुंच कर नमाज पढ़ते हैं और अमन और चैन की दुआ करते हैं। पुलिस फोर्स एवं पीएसी बल को हर मस्जिद पर सुरक्षा की द्रष्टि से तैनात किया गया था। प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से जुमा अलविदा की नमाज संपन्न कराई ।
उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान , क्षेत्राधिकारी डॉ आनंद कुमार, कोतवाली प्रभारी सिकंदराराऊ आशीष कुमार , चौकी प्रभारी सचिन चौधरी , पुलिस बल के साथ घूम घूम कर जायजा लेते रहे और एवं पूरे कस्बा में पैदल गस्त भी करते रहे।

INPUT – Pushpakant Sharma