Visitors have accessed this post 189 times.

सिकंदराराऊ : नगर सिकंदराराऊ स्थित पुराना अस्पताल रोड विशाल इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड फर्नीचर पर सुबह प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई।
जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक स्वर्गीय वीरेंद्र वार्ष्णेय राजाजी द्वारा बनाये गए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन हुआ। जिसमें संरक्षक व्यापारी नेता दाऊ दयाल वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता, भाजपा नेता कृष्ण कुमार राघव, व्यापारी नेता अभिषेक वार्ष्णेय राजाजी,सांसद प्रतिनिधि पूर्व चेयरमेन गिरीश मोहन गुप्ता,वरिष्ठ व्यापारी नेता नवेद अहमद खान, वरिष्ठ व्यापारी नेता गिरीश चंद्र पटेल, सभासद कमलेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिबाला वार्ष्णेय, व्यापारी नेता इरफ़ान सैफी ने सयुक्त रूप से सर्वसम्मति से सिकंदराराऊ के व्यापारियों से विचार विमर्श करके विशाल वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना।
इस अवसर पर संरक्षक मंडल के समस्त सदस्यों ने कहा कि विशाल वार्ष्णेय पिछले दशक से व्यापारी भाइयों की सेवा में हमेशा तत्पर रहे हैं। सिकंदराराऊ के समस्त व्यापारियों को उनसे उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे।
अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने कहा कि मुझ पर संरक्षक मंडल ने जो विश्वास जताया है मैं उस पर शत प्रतिशत खरा उतरूँगा और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने अपनी कमेटी घोषित करते हुए संयोजक रितिक गुप्ता, महामंत्री अभितेश वार्ष्णेय राजाजी, अतुल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र देव पालीवाल व पारस गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमर दरगढ़, उपाध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, गौरव चौहान, आकाश दीक्षित, अभिषेक सभासद, अंकुश उपाध्याय व रिंकू वार्ष्णेय, भारत पंजाबी संगठन मंत्री शुभम वार्ष्णेय, शशिकांत शर्मा, मंत्री अभिषेक माहेश्वरी, बिभोर माहेश्वरी, आशु माहेश्वरी, अरविन्द कुमार, अमर बाबू, शुभम माहेश्वरी, रजनीकांत माहेश्वरी, राजा गुप्ता, विकास गुप्ता, रोहित वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, शादाब कुरैशी, मनीष आनंद, अभिषेक गौड़, यतेंद्र यादव व नीरज सचदेवा मीडिया प्रभारी शशांक वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय, उत्कर्षवर्ती पाठक व सहयोग मंडल प्रवीन वार्ष्णेय डोबी भाई, विष्णु वर्मा राजेंद्र मामा, राजू अंसारी, व जगदीश यादव , अख़लाख भारती बनाये गए।
कमेटी घोषित होने के पश्चात समस्त नवीन पदाधिकारियों का फूलमालाएं व पटका पहना कर स्वागत किया गया।

vinay

यह भी देखें :-