Visitors have accessed this post 775 times.
सिकंदराराऊ : अमोलचंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय, डॉ सुप्रिया वार्ष्णेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मासूम बोली में कविता का मनोहारी पाठ किया। नृत्य एवं लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रहे । अभिभावकों में माताओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय ने कहा कि मां बच्चे के लिए प्रथम गुरु होती है। मां बच्चों को संस्कार देने का दायित्व निभाती है। संस्कारवान बच्चे देश की प्रगति की राह को आसान बनाते हैं।
प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल द्वारा समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी देखें :-









