Visitors have accessed this post 368 times.
मुरसान : राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती मुरसान में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह राजमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जगह-जगह स्वागत किया गया। राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती में तरह-तरह की झांकियों का आयोजन किया गया।मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर नेताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवती बघेल, और विधानसभा सिकंदरा के पूर्व प्रत्याशी बनी सिंह बघेल का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभा यात्रा समा गेस्ट हाउस इगलास रोड से प्रारंभ हुई। और उसके बाद मुरसान नगर में भ्रमण किया।बनी सिंह बघेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों के साथ सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर मंदिर बनवाए और घाट व कुंओं का निर्माण कराया। इसके अलावा मार्ग बनवाने के साथ ही भूखों के लिए भोजनालय व प्यासों के लिए प्याऊ बनवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। राहुल धनगर ने बताया ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक और मालवा प्रांत की महारानी थी। ज्यादातर लोग राजमाता अहिल्यादेवी होल्कर नाम से भी जानते हैं। इस मौके पर शामिल, लक्ष्मी धनगर रामवती बघेल बनी सिंह बघेल राजेंद्र पाल एडवोकेट पीयूष धनगर पदम सिंह धनगर विष्णु बघेल प्रवीण बघेल जीतू बघेल शेर सिंह एडवोकेट बाबूलाल बघेल, रामगोपाल बघेल, सहित अन्य लोग शामिल थे।
INPUT – वीरेंद्र शर्मा
यह भी देखें :-