Visitors have accessed this post 677 times.

सिकंदराराऊ : वरिष्ठ समाजसेवी श्याम स्वरूप चतुर्वेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के उपलक्ष में ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा श्री चतुर्वेदी वास्तव में सच्चे समाजसेवी थे। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य अतुलनीय है। उन्होंने हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए गरीब और कमजोर लोगों का साथ दिया।
इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, मुनेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी , राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, नीरज बघेल, श्रीकृष्ण दीक्षित, विष्णु कांत दीक्षित, शरद शर्मा, विशाल पचौरी, कृष्ण कांत शर्मा, उत्कर्ष पाठक, रूपेंद्र बघेल, अवनीश यादव, शोएब अख्तर, अनंत देव, हर्षित, शिव कुमार उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, डॉक्टर संगीता उपाध्याय, बर्षा सिसोदिया, बृज बिहारी कौशिक, रितिक पांडेय, शशांक दीक्षित आदि लोग मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-