Visitors have accessed this post 91 times.

सिकंदराराऊ : भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे जवान कमल सिंह का लोगों ने नगर की सीमा पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार नगर में पहुंचे जवान कमल सिंह का बाजे-गाजे, ढोल नगाड़े के साथ नगर कोतवाली से प्राचीन भूतेश्वर मंदिर तक जुलूस के रूप में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जगह जगह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान का पुष्पवर्षा कर और फूलमालाएं पहनाकर जवान के प्रति सम्मान प्रकट किया। जुलूस भारत माता के जयकारे से गूंजता रहा। सेवानिवृत जवान ने भी अपने गृह नगर मेें मिले प्रेम व आदर को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। भ्रमण के दैारान लोगों ने देश भक्ति नारे भी लगाए। मिलनसार एवं मेहनती कमल सिंह 38 वर्ष तक भारतीय सेना में रहे। वे अपने लोगों से मिलकर खुश व भावुक नजर आए। यह पहला मौका है जब सेना से रिटायरमेंट के बाद किसी जवान का इस अंदाज में स्वागत किया गया हो। कमल सिंह ने देश सेवा के लिए सेना में जाना तय किया था। 38 साल तक देश के अलग-अलग राज्यों की सीमाओं पर तैनात रहते हुए कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा की। सेवानिवृत होने के बाद भारतीय सेना में जाने वाले युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
स्वागत करने वालों में श्याम सहाय, सुरेशपाल सिंह, प्रतिपाल सिंह, विलेश कुमार, भगवंत सिंह, मिंटू सिंह, निखिलेश सिसोदिया, राजीव चतुर्वेदी, शोएब अख्तर, अवनीश कुमार, मनोज चौहान, डॉ वर्षा सिसोदिया, लकी शर्मा, राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, श्यामू यादव, शिव कुमार उपाध्याय, रवि चौहान, जयवीर, शिवम, मीनेश आदि लोग थे |

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-