Visitors have accessed this post 55 times.

हाथरस : 2 जुलाई रोशन एनक्लेव सभागार में पौधारोपण गतिविधि कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला मे नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने मानसून मौसम में नगर व आसपास के क्षेत्रों मे पौधारोपण, रखरखाव व पर्यावरण जागरूकता की शपथ ली।कार्यशाला की अध्यक्षता हरीश कुमार शर्मा समन्वयक जनपदीय जनमंच व संयोजन राकेश शर्मा समन्वयक ब्रज फाउंडेशन, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष नेचर्स नीवो, बी के दिनेश भाई सह संचालक प्रजापिता ब्रह्म कुमारी आश्रम आनंद पुरी हाथरस, ब्रजेश वशिष्ठ अध्यक्ष शिक्षामित्र एसोसिएशन, दिनेश सरदाना उपाध्यक्ष स्वापो सामाजिक संस्था, अमित शर्मा अध्यक्ष मीडिया एसोसिएशन, कल्पना वार्ष्णेय पर्यावरण गतिविधि, रेनू जैन पर्यावरण विद,डाॅ अमित भार्गव वरिष्ठ पदाधिकारी विश्व हिन्दू परिषद, अनिल कौशिक विश्वामित्र परमार्थ संस्थान, डॉ वीपी वशिष्ठ जनपदीय जनमंच, सचिन गोयल अध्यक्ष जे सी आई हाथरस, भावना शर्मा निदेशक रोशन एनक्लेव, योगेश चंद्र भट्ट, योगेन्द्र कौशिक, संदीप शर्मा आदि ने पर्यावरण व पौधारोपण व जागरूकता अभियान की शुरुआत की।