Visitors have accessed this post 579 times.

सादाबाद : कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने जनशिकायते सुनीं। उन्होंने फोन कर शिकायतकर्ताओं से समस्या के समाधान होने का फीडबैक भी लिया। फीडबैक के दौरान एक शिकायत का निस्तारण गुडवत्ता पूर्ण न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार अनिल कुमार सिंह को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा होने सहित कई अन्य शिकायतें आयीं, जिनका समाधान करने के निर्देश दिए गए। मोके पर कोतवाल लोकेश कुमार भी मौजूद रहे।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :-