Visitors have accessed this post 1001 times.

हसायन : किला खेड़ा स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत प्रधानाचार्य आरपी शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 70 पौधे छात्र-छात्राओं शिक्षकों द्वारा लगाए गए।
प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने कहा सभी बच्चे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं । क्योंकि पौधे हमारे वायुमंडल को शुद्ध रखते हैं और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हैं। वृक्षों में पीपल और नीम के पेड़ अधिक लगाएं जो हमें ऑक्सीजन देते हैं।
इस मौके पर राजकुमार सिंह, सत्यपाल सिंह, शीलेंद्र कुमार, शीलेंद्र सिंह, शीलेंद्र शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुरेश चंद्र कुशवाहा, प्रेम कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, आशीष कुमार, रामबाबू आदि उपस्थित रहे।

INPUT – YATENDERA PRATAP