Visitors have accessed this post 374 times.

सिकंदराराऊ : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित किए गए वृक्षारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरेशी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों एवं सफाई नायकों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए सभी नगर निकायों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सभी लोग मिलकर लक्ष्य हासिल करने के लिए वृक्षारोपण में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-