Visitors have accessed this post 111 times.

सिकंदराराऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में आयोजित छठवीं विशाल तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आजादी के तरानों के बीच पूरा माहौल तिरंगामय हो गया। लोग बाइक और कारों पर सवार होकर भारत माता की जय के नारों के साथ आगे बढ़ते गए। दो किमी लंबी यह तिरंगा यात्रा अगसौली से शुरू होकर पचों, भटीकरा, डंडेसरी, सुजावलपुर और आरपुर होते हुए बाजिदपुर पहुंचकर संपन्न हुई।14 किमी लंबी यात्रा के पड़ाव में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने की। आयोजक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
छठवीं तिरंगा यात्रा की शुरुआत अगसौली मंदिर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्धाज,क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिध प्रवीण राज सिंह, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा के उपाध्यक्ष बृजेश चौहान व अमित पुंढीर उर्फ डब्बू भैया ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल सैंकड़ों बाइक और गाड़ियों का काफिला अगसौली चौराहा होते हुए पंचों तक पहुंचा। यहां पर पुष्प वर्षा का जाेरदार स्वागत किया। भटीकरा में भी लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। डंडेसरी गांव में प्रवेश करते ही तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा हुई। यहां से देशभक्ति गानों और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा का काफिला आगे बढ़ता गया। फतेलीपुर व सुजावलपुर गांव में भी लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। यहां के बाद में तिरंगा यात्रा वाजिदपुर पहुंची। यहां पर करीब आधा किमी तक पैदल मार्च किया। मुख्य अतिथि प्रवीण राज सिंह ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल दौड़ लगाते हुए युवाओं का जोश बढ़ाया। बरसात में भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ और हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन पुंढीर, अजय सिंह जादौन, शुभम पुंढीर, जीतू पचों, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, सोनू चौहान, देवेंद्र राघव,सोमेश सिंह, लोकेश जादौन,मनोज सिंह प्रधान, लोकेश पुंढीर, , पंकज गुप्ता, भोला सिंह, राहुल कमांडो, राम प्रताप, शिवम ,दीनदयाल चौहान रणजीत सिंह, संदीप चौहान, दीपक चौहान, अंकित पुंढीर, आशीष पुंढीर, सुभाष पुंढीर भट्टे वाले, प्रसून पुंढीर, हिमांशू, अभयराज, भूरा, विपुल गौर, लवकुश, सुभम वाष्र्णेय समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी देखें :-