हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर वोटर चेतना महाअभियान के अन्तर्गत एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा उ०प्र० श्री बसंत त्यागी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | कार्यकर्ताओं को सभोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचि को दुरुस्त करना बहुत आवश्यक है | उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो को BLO के साथ मिलकर इस अभियान में भाग लेना होगा | और सभी नवीन मतदाताओ का सत्यापन एवं अवांक्षित बने मतों को वोटर सूचि से कटवाने पर काम करना होगा | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बोलते हुए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से पूर्व की भांति एक दुसरे के साथ मिलकर कार्य करेंगे और इस अभियान को सफल मनाएंगे | कार्यशाला का सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | इस कार्यक्रम में मा० सांसद राजवीर सिंह दिलेर, डौली माहौर, हरी शंकर राना,वि०स० संयोजक – रामहरी चाहर, पंकज गुप्ता, प्रेम सिंह कुशवाहा, ब्रजेश सिंह चौहान, संतराज सिंह, पवन रावत, अनिल सिसोदिया, चौ० राजेंद्र सिंह, सुनीता वर्मा, दुर्गेश नंदनी, मीरा माहेश्वरी, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, रामकुमार माहेश्वरी, डा० मथुरा प्रसाद गौतम, विशाल गुप्ता, हाफिज सब्बीर अहमद, मोहित बघेल, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, धर्मेन्द्र उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, राजपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, राजेंद्र सिंह धाकरे, ओजवीर सिंह राना कप्तान सिंह, नीरेश कुमार, अनंतवीर सोलंकी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :-