Visitors have accessed this post 156 times.

मुख्य अतिथि श्रीमती विमलेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री कप्तान सिंह ठेनुआ महामंत्री ब्रज क्षेत्र एवं सुरेश चन्द्र कुशवाहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रहे | बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित बघेल ने की | मुख्य अतिथि ने संगठनात्मक ढांचे पर जिला कार्यकारिणी पर प्रकाश डालते हुए हम सभी को २०२४ के लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए हमको एक साथ एक टीम बनकर काम करना है और संगठन में जहाँ पर भी कोई त्रुटि है उसमे सुधार करते हुए प्रत्येक पदाधिकारी अधिकार या प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करना अति आवश्यक है और केंद्र सरकार एवं उ०प्र० सरकार की कार्ययोजना पर प्रकाश डाले| कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि कप्तान सिंह ठेनुआ ने पदाधिकारियो प्रवास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले की कार्यकारणी पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे एवं मंडल के सभी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेंगे | केंद्र व उ०प्र० सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं के विषय में अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जानकारी देंगे | ताकि मंडलों के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर पर प्रवास करते हुए जानकारी दे सके | एवं विशिष्ठ अतिथि सुरेश चन्द्र कुशवाहा ने केंद्र व प्रदेश में चल रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाभार्थियो से संपर्क करना अति आवश्यक होगा ताकि उनको पता चल सके कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कितनी योजनाए चल रही है | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मोहित बघेल ने सभी पदाधिकारियो से आग्रह किया कि हम सबको भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संघटनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कठिन परिश्रम करना होगा | ताकि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिस तरह पूर्व चुनावो में महत्वपूर्ण योगदान रहा है | उसी तरह लोकसभा चुनाव २०२४ में पूर्व से भी बढ़चढ़ कर योगदान रहेगा | कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल कुशवाहा ने किया | इस कार्यक्रम में डा० आर सी गोला, वंटी आर्य, पंकज पलाह्वत, धारा सिंह, रमेश लोधी, सुरेन्द्र सिंह नायक, अशोक तौमर, मुकेश चौधरी, गौरीशंकर यादव, गोपाल लोधी, हीरेश, चौ० फाल सिंह, मुकेश सोनी, रामगोपाल कश्यप, विमल ठेनुआ, मनोज वर्मा, श्रीकृष्ण प्रधान, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

INPUT – YATENDRA PRATAP

यह भी देखें :-