Visitors have accessed this post 527 times.

सिकंदराराऊ : संकुल हाथरस की बौद्धिक प्रश्न मंच एवं वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला सरस्वती शिशु मन्दिर रेलवे-स्टेशन मार्ग सिकंदरा राव हाथरस में सम्पन्न हुआ।
मंगलवार को बौद्धिक प्रश्न मंच ज्ञान- विज्ञान मेला सरस्वती शिशु मन्दिर सिकंदराराऊ में आयोजित की गयी। जिसमें कला कथोपकथन प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल, गणित मॉडल में सिकंदराराऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रान्तीय प्रतियोगिता के लिए रास्ता प्रशस्त किया। बौद्धिक साहित्य प्रश्न मंच , विज्ञान, वैदिक गणित, चौपाई , विज्ञान मॉडल , गणित मॉडल प्रतियोगिता में लेवर कालोनी हाथरस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीत संगीत प्रतियोगिता में बैंक कालोनी आगरा मार्ग हाथरस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये सभी प्रथम स्थान पर आने वाले शिशु प्रान्तीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। यह सूचना संकुल प्रमुख हाथरस केन्द्र सिकंदराराऊ प्रधानाचार्य गिरीश पाल सिंह ने दी।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-