Visitors have accessed this post 103 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का कार्यकर्ता परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम किया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, नगरपालिका चेयरमैन हाथरस श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, निवर्तमान विद्यायक हरीशंकर माहौर, सुरेश प्रताप गाँधी, खादीग्रामोद्योग के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, आदि ने पटका एवं मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया | अपने उद्बोधन में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतान्त्रिक पार्टी है | यहाँ फैसले शीर्ष नेतृत्व द्वारा संवैधानिक रूप से लिए जाते है | यहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को उच्च पदों पर पहुँचने के लिए उनके संगठन के प्रति निष्ठा के अनुसार पद दिए जाते है | जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह ने कहा कि नवीन जिलाध्यक्ष बनते ही शरद माहेश्वरी पर संगठन के बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम व दायित्व आ गए है | जिसमे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारम्भ होने वाले कार्यक्रम है जिसमे कल विश्व कर्मादिवस के अवसर पर पिछड़े वर्ग समाज के लोगो का सम्मान कार्यक्रम पर मोदी जी का वर्चुअल संवाद और बाइक रैली आयोजित की जायेगी उससे पूर्व सुबह सभी शक्तिकेन्द्रों एवं शिवालयो पर प्रधानमंत्री जी के अच्छे स्वस्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना कार्यक्रम करना है | निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि संगठन शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से हाथरस की कमान युवा हाथो में देकर संगठन में शक्ति का संचार किया है मैं उम्मीद करता हूँ कि वर्तमान जिलाध्याक्ष अपनी मेहनत और लगन के साथ जिले के सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिथियो के सहयोग और सामन्जस्य के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे | वर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सभी जनप्रतिनिधिगण, पधाधिकरियो एवं कार्यकर्ताओं का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरे परिवार में पिछले लम्बे समय से संगठन की सेवा की है और मैं भी उसी पदचिन्हों पर चलते ही प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान रखते हुए संगठन को कामयावी के शिखर पर ले जाते हुए आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमतों से हाथरस की सीट को विजयी बनाऊंगा | कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | कार्यक्रम में हरिशंकर राणा, अविनाश तिवारी, सुनील गौतम, प्रेमसिंह कुशवाहा, पवन रावत, अनिल सिसोदिया, विष्णु बघेल, शीलेन्द्र गौड़, प्रभात पचौरी, पंकज गुप्ता, चौ० राजेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, हम्बीर सिंह, योगेश परमार, राजपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान, रामवीर सिंह माहौर, हाफिज सब्बीर अहमद, दुर्गेश नंदनी देवी, प्रवीन कुमार, विपुल लुहारिया, गोपाल वार्ष्णेय, नारायण लाल, प्रमोद मदनावत, सोनिया नारंग, ऊषा पाठक, शालिनी पाठक, सुचेता जॉन, शोभा बंसल, ललिता सेंगेर, संतोष जोशी, बबिता वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, अशोक शर्मा, ललितेश शर्मा, मोहन पंडित, प्रवीन वर्मा, विवेक रावत, सुनीत आर्य, सूरज शाह, अशोक गोला, महेश वर्मा, मोहित शर्मा, जीतेन्द्र कुमार, हरीश सेंगर, नितिन गौतम, अमन पराशर, अर्जुन बाल्मिकी, भूपेंद्र कौशिक लोकेश बघेल, अजय रावत, रविबाबू बघेल, अमन, रवेन्द्र सिंह ठेनुआ, आदि बड़ी संख्या के अलावा सैकड़ो की संख्या में हुजूम में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे |