Visitors have accessed this post 1171 times.

हाथरस के ग्राम लाडपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के निमित्त भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं हाथरस लोकसभा सांसद राजवीर दिलेर के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी बेन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुना, विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में प्रत्येक गांव में मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता के बीच गांव गांव गली गली जाकर योजनाओं के लाभ बताए जा रहे हैं ,तथा जो लोग कारण बस किसी योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, वह भी अति शीघ्र लाभ अवश्य लें,वहीं सांसद राजवीर दिलेर,भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे द्वारा संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए, कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ,पूर्व सांसद डॉक्टर बंगाली सिंह, नानक चंद पचौरी,नीरेश कुमार सिंह,ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, एवं कृषि विभाग के संबंधित अधिकारीयों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।

एलईडी वैन पर पीएम मोदी का उद्बोधन सुनते लोग
एलईडी वैन पर पीएम मोदी का उद्बोधन सुनते लोग