Visitors have accessed this post 774 times.
सिकंदराराऊ : राजस्थान ,मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर और सरकार बनने की खुशी में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के आवास पर मिठाई खिलाकर और पटाखे चलाकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, अजय प्रताप सिंह, मुकुल गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, आकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









