Visitors have accessed this post 571 times.
सिकन्दराराऊ : अम्बेडकर पार्क जी टी रोड पर बाबा साहब अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश चन्द्र बाबू रेलवे वालों ने की और संचालन फहीम अंसारी सभासद ने किया। डॉ भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं ललित सभासद व आनन्द कुमार जाटव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष करोडों लोगों को प्रेरणा देने वाला है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की अमूल्य धरोहर हैं।
इस अवसर पर एवरन सिंह सभासद, इमरान पूर्व सभासद , भंते जी, शीलेन्द्र (शीलू), देवा, सचिन, देवेन्द्र वघेल, जुनैद खान,जयप्रकाश, डॉ राहुल कुमार, मोहित कश्यप, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









