Visitors have accessed this post 124 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एक प्रबंधन बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में समाज कल्याण मंत्रालय उ०प्र० सरकार के मंत्री एवं हाथरस के प्रभारी असीम अरुण एवं उनके साथ भारतीय जनता पार्टी उ०प्र० के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज भी उपस्थित रहे, आज की बैठक में संगठन द्वारा चल रहे 2 महत्वपूर्ण अभियान मतदाता वोटर चेतना अभियान और विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा की गई, विकसित भारत संकल्प यात्रा के महत्व को बताते हुए जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार गठन से लेकर आजतक गरीबो के लिए संकल्पित होकर कार्य किये गए है, आज उन्ही कार्यो को सरकारी मशीनरी के माध्यम से जनता तक पहुँचाना और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का दायित्व आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का है, सरकार केंद्र और राज्य स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है और इस बात का परिणाम हमने हाल ही के विधानसभा चुनाव में देखा,अब इसी कार्य को जनता से सीधे जोड़ने का काम आप सभी को करना है यह यात्रा 4 दिसम्बर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक हाथरस लोकसभा के अन्दर रहेगी, इस प्रकार कुल 50 दिनों में आप सभी लोगों को मिलकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करवाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाना होगा, मतदाता चेतना अभियान के विषय में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व अनिवार्य है, लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार वोट ही है ,अभी विगत दिनों में चले अभियान के अंतर्गत आपने जितने भी वोट बनवाए है उनकी एक प्रमाणित व लिखित सूची जिला कार्यालय पर जमा करवाए ताकि एक 1 जनवरी को आने वाली मतदाता पुनरीक्षण सूची से उनको जांचा जा सके और आपके द्वारा बनवाये गए और कटवाए गए वोटों की समीक्षा हो सके, अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास और इसके लिए हमारा प्रयास इस भावना के साथ जुटना होगा ताकि 2024 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा अपनी सरकार बनाए, कार्यकम का सञ्चालन जिला महामंत्री एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक रुपेश उपाध्याय ने किया ,इस कार्यक्रम में एम०एल०सी० चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, प्रतिभा कमल माहौर, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ़ पीलू , नगर पंचायत अध्यक्ष हर्शकांत कुशवाहा, शीला देवी दिवाकर, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, सुनील गौतम, संतराज सिंह, जिला मंत्री – विष्णु बघेल, राजेंद्र चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत, जिला मीडिया प्रमुख अनिल सिसोदिया, महेंद्र सिंह आचार्य, रामकुमार माहेश्वरी, रामवीर सिंह भैयाजी, नीरज प्रताप सिंह रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठेनुआ, अनुज चौधरी, विपिन लवानिया रामवीर माहौर, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, शिवदेव दीक्षित, विपुल लुहारिया, जीतेन्द्र कुमार, रजत चौधरी, अरविन्द दिवाकर, भूपेंद्र कौशिक, डम्वेश चक, चौ० चन्द्रवीर सिंह, जीतेन्द्र भदोतिया, अशोक कुमार, भोला सिंह रावत, मदन शर्मा, राजुराज एड. आरसी गोला, दीपू माहौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

INPUT – BEURO REPORT

यह भी देखें:-