Visitors have accessed this post 106 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में नमो ऐप अभियान की जिला कार्यशाला आहूत हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हाथरस एवं प्रदेश मंत्री भाजपा उ० प्र० डी०पी० भारती रहे | मुख्य अतिथि डी०पी० भारती ने बताया कि नमो ऐप अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है | जनपद के प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाकर प्रत्येक शहरी बूथ पर कम से कम 200 एवं ग्रामीण क्षेत्र के बूथ पर कम से कम 100 लोगों के फ़ोन में नमो ऐप डाउनलोड कराना है , और उनकी सेल्फी लेकर नमो ऐप पर अपलोड करनी है इसी क्रम में सभी मोर्चो द्वारा अपने – अपने क्षेत्र के लाभार्थियों से व्यापक संपर्क कर नमो ऐप डाउनलोड कराना है , और उनके साथ सेल्फी लेकर नमो ऐप पर अपलोड करनी है | इसमें महिला मोर्चा द्वारा महिला लाभार्थी, किसान मोर्चा द्वारा किसान लाभार्थी, पिछड़ा मोर्चा द्वारा पिछड़े वर्ग के लाभार्थी, अनुसूचित मोर्चा द्वारा अनुसूचित वर्ग के लाभार्थी, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियो से संपर्क कर नमो ऐप डाउनलोड कराकर उनके साथ सेल्फी लेकर नमो ऐप पर अपलोड करनी है | युवा मोर्चा द्वारा नए मतदाता बने युवाओ से संपर्क कर नमो ऐप डाउनलोड करना है एवं जनपद के समस्त महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान, एवं विश्वविद्यालय में केम्प लगाकर आम विधार्थियो को नमो ऐप डाउनलोड कराना है | इसी क्रम में समस्त जनप्रतिनिधिगण जनपद के प्रत्येक शक्तिकेंद्रो पर केम्प के माध्यम से नमो ऐप डाउनलोड कराएँगे | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सभी आगुन्तको को धन्यवाद देते हुए कहा कि नमो ऐप अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है इसमें हम सभी को पूर्ण मनोयोग से लगना है और जो – जो जिम्मेदारियां जिस भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को इस अभियान के अंतर्गत मिली है , वे सभी इसका पूर्ण रूप से निर्वहन कर अभियान को सफल बनायेंगे और एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेंगे | जिला कार्यशाला में नमो ऐप का प्रेजेंटेशन जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने किया, एवं सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय एवं जिला कार्यक्रम संयोजक हरिशंकर राणा ने संयुक्त रूप से किया | कार्यशाला में – सि०राऊ विद्यायक वीरेन्द्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डौली माहौर, महेंद्र सिंह आचार्य, प्रेमसिंह कुशवाहा, ब्रजेश चौहान, अविनाश तिवारी, सुनील गौतम, संतराज सिंह, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, राजेंद्र चौधरी, शीलेन्द्र गौड़, विशाल गुप्ता, रामवीर सिंह भैयाजी, वासुदेव माहौर, तपन जोहर, एसियाड कुल्श्रेस्ट, चरण सिंह, रामकुमार माहेश्वरी, विपिन लाल पुन्धिर, राधेश्याम पागल, हरस्वरूप वर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, विपिन लाल पुन्धिर, सुरेन्द्र सिंह पुन्धिर कुशलपाल सिंह पौरुष, सत्यपाल सिंह मदनावत, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, अनुराग अग्निहोत्री, हाफ़िज़ सब्बीर अहमद, धर्मेन्द्र उपाध्याय, धुर्व शर्मा, राजपाल सिंह, शिवदेव दीक्षित, अंशुल शर्मा, अनिल पराशर, दीपक उपाध्याय, राजेंद्र सिंह धाकरे, नीरज वैश्य, योगेश परमार, वीरेंदर कप्तान, स्मृति पाठक, सोनिया नारंग, मनीषा गोस्वामी, देवचन्द्र गोड, भूपेंद्र कौशिक, दम्वेश चक, विवेक रावत, प्रवीन वर्मा, अन्नात्वीर सोलंकी, जग्तेंद्र सेंगर, नवनीत गौतम, अशोक कुमार, सत्यभान सिंह, भोला सिंह रावत, योगेश कुमार, शिवम् भरद्वाज, अंकुर सिसोदिया, गौरव प्रधान, देवेन्द्र सिंह चौहान, गौरव ठाकुर, डा० ललितेश शर्मा, अशोक गोला, रमेश राजपूत, डा० रामकुमार गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |