Visitors have accessed this post 769 times.

सिकंदराराऊ  ; भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती ललित सभासद के प्रतिष्ठान पर मनायी गई तथा चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसकी अध्यक्षता ललित सभासद ने की व संचालन इमरान पूर्व सभासद ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि भाईचारा सेवा समिति के मण्डल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे पैरोकार थे । उन्होंने पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। पूरे जीवन वे ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार शीलू, फहीम अंसारी सभासद, निहाल , फैजान कुरैशी , देवा वघेल , जुनेद, नबाव अहमद कुरैशी, मोहित कश्यप, मनोज सविता, सत्यवीर यादव एडवोकेट , मृदुल यादव एडवोकेट , श्याम यादव एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट, राममोहन यादव एडवोकेट, रिंकू यादव, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

INPUT – VI NAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-