Visitors have accessed this post 110 times.

हाथरस : भारत रत्न कवि एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज 99वीं जयंती गौशाला रोड स्थित सांसद जनसंवाद कार्यालय पर मनाई गई। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू ने पूर्व प्रधानमंत्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सांसद प्रतिनिधि ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता के बीच प्रसिद्द अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।उन्हें भारत के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण और पचास से अधिक वर्षों तक देश और समाज की सेवा करने के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया। 1994 में उन्हें भारत का ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ चुना गया। उद्धरणानुसार:”अपने नाम के ही समान, अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे”। अटलजी जनता की बातों को ध्यान से सुनते थे और उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते थे। उनके कार्य राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दिखाते हैं। इस दौरान जिला मंत्री विष्णु बघेल नगर कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल फेम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल बर्तन वाले मोनू वर्मा ओमप्रकाश शर्मा गुलशन सैनी लकी शर्मा शिवम कुमार फैजल खान शफीक अहमद दिनेश राजकुमार चौहान मुकेश शर्मा लाखन सिंह उदयवीर सिंह रमेश अनिल कुमार अशोक शर्मा नवल किशोर प्रखर वार्ष्णेय नवनीत अग्रवाल आदि ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।