Visitors have accessed this post 98 times.

नारी शिक्षा जनजागृति अभियान के तहत अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वधान में भारत की प्रथम शिक्षिका,युग नायिका,शिक्षा क्रांति की जनक राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के उपलक्ष पर स्थान चंदनिया जनपद अलीगढ़ पर माता सावित्रीबाई फुले के महान चित्र पर फूल माला एवं पुष्प अर्पित करके मिष्ठान वितरण किया एवं गगन भेदी नारों के साथ भव्य आयोजन संपन्न हुआ अध्यक्षता श्री रामदेव सैनी ने की एवं संचालन श्री सचिन सैनी एडवोकेट ने किया।
मंडल अध्यक्ष श्री जवाहरलाल बघेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्रीबाई एक विचारवान स्त्री थी अपने विचारों को उन्होंने लिखा भी है। यह विचार उनके चिंतन की गहराई और साहस का प्रमाण है। उन्होंने उपेक्षितों की नारकीय दशा और उनके उत्थान के बारे में गहराई से चिंतन-मनन किया था और समय-समय पर उसे व्यक्ति भी किया गया उन्होंने कहा हजारों वर्षों से जातीय भेदभाव के कारण हमें ज्ञान, संपत्ति तथा सत्ता से वंचित रखा है। और यह कहने का साहस मुझे शिक्षा द्वारा प्राप्त हुआ है।
इसी क्रम में सतीश चंद्र नायक संरक्षक ने कहा कि फुले दंपति द्वारा की गई शिक्षा की क्रांति ज्योति को समय-समय पर भारत के विद्वानों ने आगे बढ़ाने की सार्थक पहल की है उदाहरण स्वरूप शोषित पीड़ितों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने पहले शासनकाल में मिडिल क्लास तक की शिक्षा मुफ्त अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त करके शिक्षा प्राप्त करने का सरल माध्यम बनाया था माता सावित्रीबाई फुले के आंदोलन को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत में प्रथम शुरुआत करके तीन प्रतिशत आरक्षण लागू किया था।
महानगर अध्यक्ष श्री एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि नारी शिक्षा जन जागृति अभियान के माध्यम से माता सावित्री बाई फूल का जीवन दर्शन जो कि अपने पति के साथ चलकर हर विपरीत परिस्थिति में शिक्षा के प्रति जो महत्व हमें समझाया है उसे घर-घर जन-जन तक पहुंचने का हमारा दायित्व बन जाता है इसमें आप सभी के सहयोग एवं भागीदारी की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के आयोजक श्री राकेश कुमार सैनी लंबरदार ने आए हुए सभी अतिथियों का बड़े ही गर्म जोशी के साथ पटका पहनकर गगन भेदी नारों के साथ स्वागत किया।
कुमारी नंदिनी,खुशी,भूमि,चारु, कृष्णा ने संयुक्त रूप से माता सावित्रीबाई फुले के जीवन दर्शन पर मनमोहन गीत की प्रस्तुति की तथा
समारोह में 40 बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साह वर्धन करने के लिए शिक्षा सामग्री कॉपी पेन आदि पुरस्कार स्वरुप भेंट की गई इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं में अपार खुशी का दृश्य देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी, ललित हरी कुशवाहा एडवोकेट, सुरजीत सैनी पूर्व सभासद, शिवकुमार शाक्य,भानु प्रकाश सैनी,रामवीर सिंह सविता ठेकेदार, कामिनी कपूर आदि लोग रहे।
भवदिय
सतीश चंद्र नायक संरक्षक
7500710071
जवाहरलाल बघेल एडवोकेट
9997040185

INPUT – DEV PRAKASH

यह भी देखें:-