Visitors have accessed this post 1007 times.

सिकंदराराऊ : गुरुवार को सभासद राकेश सेंगर ने वार्ड नंबर 19 में दर्जनों जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओ और पुरुषों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर सभासद राकेश सेंगर ने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है । हर किसी को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए,इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी भूख या सर्दी से परेशान ना रहे। सर्दी से बचाव के लिए भी गरीबों की मदद करनी चाहिए।
इस अवसर पर राकेश सेंगर सभासद, राजीव चतुर्वेदी, संतोष पुंढीर, श्योराज यादव, विशालराज चौहान,पूजा सेंगर, रामदत्त उपाध्याय,प्रशांत सैनी,सुमित उपाध्याय,अजय शर्मा,विनोद शर्मा,अरविंद चौहान आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-