Visitors have accessed this post 790 times.
सिकंदराराऊ।स्थानीय रेलवे रोड स्थिति भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में गणतन्त्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया व प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव ने किया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोड़ी सिंह गौतम, संजीव चौहान, अमित सिंह, रिंकू यादव , कमलेश पुंढीर, नेहा प्रजापति, रोहिणी, प्रीति, सीमा आदि मौजूद थे।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









