Visitors have accessed this post 673 times.

सिकंदराराऊ : गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराराऊ में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता ने किया । द्विगुणित उत्साह के साथ छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया ।भारतीय सेना पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर शिक्षाप्रद अभिव्यक्ति प्रस्तुति की।सांस्कृतिक नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भाषण दिये व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार व प्रबंधक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती की अर्चना कर छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस के बारे बताया।
इस अवसर पर संध्या जादौन, बृजेश शर्मा, भक्ति शर्मा, सुधीर चौहान, सन्जूबाला,अश्वनी वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग किया|

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-