Visitors have accessed this post 860 times.
सिकंदराराऊ : नगर के ईदगाह रोड स्थित रचित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक हॉस्पीटल के द्वारा गांव गिनौली किशनपुर में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रचित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल से पहुंचे डा जितेन्द्र कुमार , स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सोनम यादव एवं डा प्रभात यादव ने गांव गिनौली में कैंप लगाकर गांव के महिला एवं पुरुष मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर करीब 200 मरीजों की जांच की गई।वहीं 80 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर जेसी अन्य बीमारियों के निशुल्क चेकअप कर मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गईं। वहीं कैंप में पहुंचे सैकड़ों मरीजों को अन्य बीमारियों से बचाव के लिए डाक्टरों द्वारा जागरूक किया गया। कैंप में पहुंच कर सैकड़ों मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया।
गांव के पूर्व प्रधान सोनू कुमार ने डाक्टरों द्वारा इस अनोखी पहल की सराहना की एवं रचित सुपर स्पेशलिटी डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल के डाक्टरों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









