Visitors have accessed this post 841 times.

हाथरस : आज बागला महाविद्यालय के बी.एड. विभाग में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सजावट के साथ टेंट लगाए जिनका निरीक्षण हाथरस नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी,महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर एवं डॉ. रजनीश द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य की प्रसंशा की।निरीक्षण के पश्चात् दीक्षा एवं सहभोज का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार दीक्षित, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. विमलेश, डॉ.दीपा ग्रोवर, डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ.विनय वर्मा,स्काउट प्रशिक्षक फोरन सिंह ,सोनाली एवं विजय कुमार आदि उपस्थित थे।