breaking 1

Visitors have accessed this post 74 times.

सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक काव्य गोष्ठी अगसौली चौराहे पर बनी सिंह बघेल एडवोकेट की अध्यक्षता एवं शायर आतिश सोलंकी के संचालन में संपन्न हुई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय सचिव परवीन बेगम ने संयुक्त रूप से सभी देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यदि महिला सशक्त होंगी तो देश को सशक्त बनने से कोई नहीं रोक सकता।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियत्री संतोष पौरुष की सरस्वती वंदना से हुआ।
आगरा से पधारी कवियत्री रंजना गौड ने पढा
जो नारी तुम त्याग ना करती तो यह धरा कहां बचती
पूर्ण धरा को सींच खून से लिखी कहानी नारी ने
हास्य कवि पंकज पण्डा ने पढ़ा –
अच्छे अच्छे पति भी उनके आगे पानी भरते हैं,
महिलाओं की ताकत उनके बेलन में ही होती है।
शायर आतिश सोलंकी ने पढ़ा
महिलाओं के उदर से उपजा सब संसार
जो हर क्षण सम्मान दे मिल जाता आधार
कवियित्री मीरा माहेश्वरी ने पढ़ा –
जीवन का आधार नारी उत्सव और त्योहार है नारी
दुर्गा का अवतार है नारी मत समझो बेकार नारी
कासगंज के कवि विपिन शर्मा ने पढ़ा –
चाह यही है जीवन अर्पण कर दूं
अपना मन तेरे मन का मैं दर्पण कर दूं
कवियत्री संतोष पौरुष ने पढ़ा
नारी से नर होत है ध्रुव प्रह्लाद समान
शायर शिवम अश्क सोरों ने पढ़ा
मेरे भारत की महिलाएँ तो
आजाद हिन्द जो लगती हैं
इस अवसर पर साधना सिंह अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली, समाजसेविका मीरा माहेश्वरी, परवीन बेगम, संतोष पौरष, मधु सिंह, कवियत्री रंजना गौड़ आदि को सम्मानित किया
गोष्ठी में प्रमुख रुप से वीरपाल सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, संजीव यादव, डॉ राहुल कुमार, कामिनी यादव, देवा बघेल, सुधीर यादव, नबाब अहमद कुरैशी, रहीश कुरैशी, मृदुल यादव एडवोकट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, मौ. आरिफ खान, सुमित शर्मा, प्रवीन बघेल, रिंकू यादव, शिवांश यादव, कन्हैया यादव , मनोज सविता आदि लोग उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-