Visitors have accessed this post 1644 times.
सिकंदराराऊ : समाजसेविका ओमवती शर्मा के आवास पर उनके लाडले ठाकुर जी लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी हरि नाम संकीर्तन अबीर गुलाल लगाकर हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। आधुनिक वाद्य यंत्रों पर ब्रज लोक गीत होली गीतों बधाई गीतों का संगम देखते बन रहा था। ठाकुर जी की अनन्य भक्त राधिका शर्मा ने अपने लाडले गोविंद जी का बहुत ही सुंदर शृंगार किया। फल ,फूल, मेवा, मिष्ठान, फलाहार का वितरण किया गया।
हरि नाम संकीर्तन में भावना शर्मा, ज्योति शर्मा , ममता ,सविता, उपासना, नंदिनी, सरिता, वैशाली, दुर्गा, भवानी अग्रवाल , नीलम शर्मा, पिंकी गोयल, मधु शर्मा ,विमलेश, ईशा , शीतल , हिना ,सुशीला, इंदिरा,,विद्या ,,वीना , विनीता, राधा, कामिनी, उपमा, मीरा, राजकुमारी, संगीता आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









