Visitors have accessed this post 861 times.

सिकंदराराऊ : मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आयोजकों द्वारा द्वारा ठाकुर लड्डू गोपाल जी महाराज की आरती उतार कर एवं पूजा अर्चना करके किया गया। भजन संध्या के दौरान भक्ति भाव से सराबोर होकर श्रद्धालु झूमने लगे। आयोजन पर होली का असर नजर आया। इस अवसर पर फूल एवं गुलाल की होली भी खेली गई। देर रात्रि तक लोगों ने भजन संध्या का खूब आनंद लिया और लोकप्रिय भजनों की धुन पर झूमते रहे।
इस मौके पर अजय शर्मा, शरद शर्मा, राजपाल शर्मा ,रोशन लाल, पवन शर्मा, रजनीश, मुस्कान ,गोलू ,उमंग, रुद्रा, विशाल पचौरी ,सत्यम, शिवा, प्राची ,छोटू, संजय शर्मा ,नरेश राघव, विष्णु शर्मा ,सुमित पचौरी, देवेश, रोहित आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-