Visitors have accessed this post 901 times.

सिकंद्राराऊ : नगर के मोहल्ला नौखेल स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष संतोष पौरुष ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर ढोलक पर महिलाओं द्वारा होली गीत गाए गए। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और होली का आनंद लिया तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मेलजोल को बढ़ावा देता है। यह एक सामाजिक त्योहार है। जो सभी लोग मिलजुलकर मनाते हैं और अपने सभी गिले शिकवे भूल जाते हैं।
इस अवसर पर ओमवती गोला, कमलेश माहौर, पवित्रा, मालती, पूनम, सुनीता माहौर, नीलम सक्सेना, विनीता पौरुष, विजय रानी, मिथिलेश आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-