Visitors have accessed this post 1104 times.
हसायन(हाथरस) : पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त सुभाष पुत्र महिपाल निवासी बदनपुर की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की ।
इनपुट : यतेन्द्र प्रताप सिंह









