Visitors have accessed this post 1061 times.

सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन अगसौली चौराहा पर हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता एवं शिवम गुप्ता के संचालन में किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुंचाना है। देश के निर्माण में कवि, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पत्रकार, समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।
समारोह में समिति का विस्तार करते हुए डाँ. राहुल कुमार तहसील अध्यक्ष सिकन्द्राराऊ व अखिलेश शास्त्री को तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को तहसील महामंत्री, तहसील प्रचार मंत्री प्रमोद कुमार,सोनू यादव तहसील सचिव एवं रवि ठाकुर को तहसील संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किए।
समारोह मे देवा बघेल, संजय कुमार, डा. राहुल कुमार, संदीप कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, रहीश कुरैशी, मोनू कश्यप, राजकुमार, विजय यादव, उपेन्द्र कुमार, शिवम कुमार, आनंद वर्मा, नरेश कश्यप, राकेश यादव एडवोकेट, जयपाल सिंह, पप्पू कुमार, विपिन कुमार, अमन कुमार, हसरूद्दीन, जाकिर, साधना यादव, बेबी, ममता, जमुना आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-