Visitors have accessed this post 704 times.

हसायन ब्लॉक स्थित ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों ने रक्षाबन्धन के पावन पर्व को लेकर राखी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं विद्यार्थियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया एवं बहनों के सम्मान व रक्षा करने का वचन दिया । रक्षाबन्धन का त्यौहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री सुभाष यादव एवं प्रधानचार्य श्री दीपक सेंगर व पंकज शर्मा , राधा गुप्ता , अंकुर पाराशर , हसीन मोहम्मद , ऋतुराज सिंह , विवेक शर्मा व सभी विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे।

INPUT – YATENDRA PRATAP

यह भी देखें :-