Visitors have accessed this post 980 times.

हाथरस : हाथरस सदर की विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सदर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री जी कोअवगत कराया।
सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से सासनी से नानऊ तक के 12 किलोमीटर लंबे बेहद जर्जर मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण कराये जाने की मांग की। विधायक की मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त मार्ग की स्वीकृति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सदर विधायक ने बताया कि जल्द ही अब सासनी नानऊ मार्ग का नवीनीकरण शुरू हो जाएगा, तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी माननीय मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है|

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :