Visitors have accessed this post 867 times.
सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गांव नगला छऊआ एवं टिकरी खुर्द में डॉ हरिमोहन कमल तथा डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए । इस अवसर पर नगला छऊआ में 52 तथा टिकरी खुर्द में 48 मरीज देखे गए। नगला छऊआ में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 52 मरीजों में 15 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 21 मरीजों की डेंगू और 16 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गांव टिकरी खुर्द में देखे गए। 48 मरीजों में 18 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 15 मरीजों की डेंगू तथा 11 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









