
Visitors have accessed this post 1318 times.
हाथरस। जनपद के समस्त पत्रकारों की एक शोकसभा दैनिक प्रावदा कार्यालय रामलीला मैदान पर वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राजदीप तोमर की माता जी एवं दैनिक राजपथ समाचार पत्र के जिला संवाददाता महेश चंदेल के आकस्मिक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्माओ को शांति एवं परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई । सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की। इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में शम्मी गौतम, सुनील कुमार आशीष सैंगर, विनीत चौरसिया, ब्रजेश मिश्र, अतुल नारायन, विद्यासागर विकल, अशोक रावत, पवन पण्डित, नीरज चक्रपाणी,जिनेन्द्र जैन,रवि कांत , शुभम गुप्ता, उमाकान्त पुण्डिर, अनिल शर्मा, डा0 एमएल रावत, पुल्कित जैन, अमित शर्मा,पीएन शर्मा, पवन गुप्ता, धमेन्द्र, रंजीत, छोटू पुरोहित, हिमांशू गुप्ता, सचिन सिंह,पीसीशर्मा, आयोग दीपक, गुरूदत्त भारती सहित समस्त पत्रकार उपस्थित थे ।








