Visitors have accessed this post 71 times.

अलीगढ़ : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के उपलक्ष पर अहिल्याबाई स्टेडियम रामघाट रोड से वाहनों द्वारा शोभायात्रा चलकर पदयात्रा में परिवर्तित स्थान अंबेडकर प्रतिमा निकट चरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज से अहिल्याबाई होलकर चौक सासनी गेट आगरा रोड तक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का गौरवान्वित स्वरूप हाथ में तलवार घोड़ी पर सवार साथ में सर पर पगड़ी बांधे महिलाओं की लंबी कतार को देखते ही बनता था यह दृश्य आम जनमानस के साथ महिला वर्ग के समूह को गर्व की अनुभूति,मनमोहक दृश्य और गगन भेदी नारों से अपार उत्साह नजर आ रहा था। और नारे लग रहे थे की आज की नारी कैसी हो, अहिल्याबाई जैसी हो। हमारा शासन कैसा हो,अहिल्याबाई जैसा हो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अति पिछड़ा अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञान सागर ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोक माता की सोच का शासन स्थापित करने के लिए देश में परिसीमन आयोग के द्वारा परिसीमन करवा कर लोकसभा एवं विधानसभा के चुनावी क्षेत्र भारत सरकार द्वारा अति पिछड़े वर्ग को 40% आरक्षण लागू किया जाए। प्रदेश संयोजक/मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ जवाहर लाल बघेल एडवोकेट मैं अपने विचारों में कहा जातिवार जनगणना कराए जाने का सरकार के द्वारा जो फैसला लिया गया है वह स्वागत योग है लेकिन पूर्व में 2011 की जातिवार जनगणना के आंकड़े जनगणना आयुक्त के द्वारा जो आंकड़े प्रकाश में आए हैं जिसमें 99% लोगों की जाती की संख्या 100 से भी कम पाई गई है आज भीआजाद भारत में अपनी जाति का नाम बताने में भयभीत है यह काफी चिंताजनक है इसलिए आगे कराए जाने वाली जातिवार जनगणना मैं केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा शासनादेश में अंकित जातियों के नामों को शासन प्रशासन स्तर पर प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। मंच के संरक्षक सतीश चंद्र नायक ने कहां की लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती 31 मई को पर्व /महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार संवैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करवा कर अवकाश घोषित किया जाये तथा उनकी जीवनी को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार अपनी शिक्षा नीति में एन,सी,आर,टी पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए लागू किया जाए एवं लागू बिहार प्रदेश में त्रिस्तरीय स्थानीय निकाय के चुनाव में आरक्षण की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी आरक्षण लागू किया जाए। उक्त मांगों के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति भारत नई दिल्ली एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ के नाम द्वारा जिलाधिकारी प्रेषित किया गया है उक्त ज्ञापन को प्राप्त करने आए प्रतिनिधि के रूप में थाना सासनी गेट प्रभारी विनोद कुमार उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य राम सिंह बघेल ने की मुख्य रूप से चैतन्य स्वरूप राजोरिया प्रकाश वीर कुशवाहा,एडवोकेट उदयवीर सिंह प्रजापति, एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी, गोवर्धन सिंह दरोगा जी,मुन्नालाल कश्यप, बद्री प्रसाद दरोगा जी,सरनाम सिंह, धर्मवीर सिंह नंदवंशी, भोलाराम सविता, रामनरेश दरवाजे, उषा पाल सुनीता चौधरी प्रियंका गोस्वामी तारा देवी बघेल नेहा सिंह आदि रहे।

INPUT – DEV PRAKASH

यह भी देखें :