Visitors have accessed this post 108 times.
हाथरस जनपद : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने जलेसर रोड एवं सादाबाद क्षेत्र के बाजार में खाद्य सचल वैन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान मिठाई की दुकानों एवं जनरल स्टोर से मौके पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच की गई। अभियान के दौरान सचल खाद्य जांच वैन से कुल 19 नमूनों की जांच की गई। साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

INPUT – RAHUL SHARMA











