
Visitors have accessed this post 26 times.
हाथरस : 6 जून — भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, गौशाला रोड हाथरस पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के “अमृत काल” — सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण — के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आगामी अभियान की रूपरेखा पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी.पी. भारती ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों में हुए विकास और सुधारों का मूल्यांकन करना आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे प्रमुख कदमों को गिनाया और इनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलने की बात कही।
डी.पी. भारती ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण” अभियान 9 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुँचाना है।
उन्होंने अभियान के तहत प्रस्तावित प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी:
10-11 जून: जिला केंद्रों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं प्रोफेशनल मीट
13-15 जून: विकसित भारत संकल्प सभा मंडल स्तर पर
15-17 जून: पंचायत स्तर पर आयुष्मान भारत योजना चौपाल, जिसमें पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण और कार्ड वितरण
21 जून: योग प्रशिक्षण शिविर, जिसमें योग के लाभों और महत्व पर चर्चा
25 जून: जिला स्तरीय सेमिनार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, डोली माहौर, महेन्द्र सिंह आचार्य, हरी शंकर राणा, रूपेश उपाध्याय, प्रमोद सेंगर, रामवीर सिंह भैया जी, हरीश सेंगर, भोला सिंह रावत, प्रीति चौधरी, सुनील गौतम, अविनाश तिवारी, भूपेंद्र कौशिक, तपन जौहर, सूरज शाह, अंशुल शर्मा, अंकुश गौड़, मूलचंद वार्ष्णेय, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, योगेश कुमार, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र राजपूत, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, मोहित बघेल, रामवीर माहौर, कुशल पाल सिंह पौरुष, रजत अग्रवाल, रजत चौधरी, हरि कुमार, महेश वर्मा, चरण सिंह सागर, प्रवीण कुमार, अनंत सोलंकी, विवेक शर्मा, अनिल सिंह, गिरीश सेंगर, अशोक कुमार, दिलीप मित्तल, देवेंद्र चौहान, जितेंद्र प्रधान, राजेंद्र सिंह धाकरे, अंकुर गौड़, पंकज पालावत, राजकुमार गुप्ता, विशाल पाथरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।