Visitors have accessed this post 1047 times.

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर निवासी 14 वर्षीय एक किशोर 21 दिन से लापता है जिसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शिशुपाल पुत्र समर सिंह निवासी गांव लिहा आलमपुर कोतवाली सिकंदराराऊ ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गत 5 जून को सुबह 8:00 बजे उसका पुत्र विकास उम्र लगभग 14 वर्ष घर से बिना बताए साइकिल लेकर कहीं चला गया जो कि काफी देर बाद तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने विकास को सभी संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया। परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका। लापता किशोर के चले जाने से परिजन खासे परेशान हैं। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर पुत्र को तलाशने की गुहार लगाई है।

INPUT –  VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :