Visitors have accessed this post 979 times.
सादाबाद के मोहल्ला विनोबा नगर निवासी रिटायर्ड होमगार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है ।मामला है सादाबाद से आगरा रोड पर पीली पोखर के निकट का जहां किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक पर जा रहे होमगार्ड चंद्रपाल सिंह पुत्र सियाराम गंभीर घायल हो गए जिन्हें पास के ही किसी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। चंद्रपाल सिंह पुत्र सियाराम पिछले मार्च में रिटायर हुए थे ।और वह मूल निवासी गांव कजरोटी के थे । जो सादाबाद के पशु अस्पताल वाली गली में रह रहे थे सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :









