Visitors have accessed this post 1310 times.

अकराबाद एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली । तिरंगा यात्रा के चलते विजयगढ़ रोड एवं जीटी रोड पर यातायात अवरुद्ध हो गया। बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात स्कूल प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ ।प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने ध्वजारोहण किया तथा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । स्कूल की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से उत्प्रोत मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देख लोग अचंभित रह गए।
इस अवसर पर रमेश उपाध्याय, विनय चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, मोहित उपाध्याय, रुकम पाल सिंह, शक्तिपाल सिंह , अनंत देव चतुर्वेदी, समीर कुरैशी, बंटी यादव, रिषभ शर्मा, खुशवंत सिंह ,ऋषिपाल सिंह ,रोहित कुमार ,सुमित यादव, हरेंद्र सिंह, किशनवीर सिंह, याशिका चतुर्वेदी, मंजू गुप्ता , राधा, बृजेश, कुमारी, ज्योति, करिश्मा, हेमा , लवी, नेहा, ज्योति आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI